Breaking

Wednesday, August 26, 2020

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र इसलिए हो रही बारिश

चार दिन तक आसमान साफ रहने के बाद बुधवार से फिर बादलों के छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह से मौसम ऐसे ही बना हुआ था। बताया जाता है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और आस-पास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कम दबाव के क्षेत्र का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है।
हालांकि इससे भारी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन मौसम के बदलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि भारी बारिश की चेतावनी छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से के लिए जारी नहीं की गई है, जिससे इस बारिश में लोगों को राहत मिल सकेगी।
बादल छाने के कारण सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा: बदले हुए मौसम के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री की कमी के साथ 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में जगदलपुर में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हवा में नमी का प्रतिशत 89 दर्ज किया गया है। गुरूवार-शुक्रवार को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार से सोमवार तक हल्के बादल छाने और मंगलवार को फिर बादल छाने के आसार हैं।

पूरे संभाग में हुई बूंदाबांदी अभी नहीं होगी तेज बारिश
संभाग में बारिश के हालात सामान्य हैे। हालांकि संभाग के जिलों में बारिश काफी कम हुई, लेकिन सभी जगह बारि श हो रही है। जिलों में कहीं भी आपात स्थिति नहीं बनी है। मालूम हो कि पिछले दिनों बीजापुर और कोंटा में अतिभारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई थी, जो अब सामान्य हो रही है।

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे टाटिया गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रीय चक्रवात बन गया है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, हरदोई, गोरखपुर, पटना, जमशेदपुर से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र से पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Low pressure area in the Bay of Bengal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ulifp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages