Breaking

Sunday, August 23, 2020

सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों को बांटे गए मास्क

सदर अस्पताल में पुरुष व महिला वार्ड और प्रसूति वार्ड में एडमिट मरीजों और उनके परिजनों को निशुल्क फेस मास्क दिए गए। सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने कहा कि फेस मास्क को कहीं भी हाथ, पॉकेट या असुरक्षित जगहों में नहीं रखना चाहिए। इसे मुंह के नीचे गर्दन या ठुड्डी में नहीं पहनना चाहिए। इसे हर 4 घंटे में साबुन-पानी से धोकर सुखाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति के आसपास होने पर मास्क का उपयोग करना सही होता है। इसका अनावश्यक या बहुत ज्यादा उपयोग हानिकारक भी हो सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में मास्क वितरण कार्यक्रम में सेवा भारती, अनीता इंडेन सर्विस, मणि मत्स्य पालन टूकुपानी, अजय कोनमेंजरा सर्विसेज आदि की सहभागिता रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34oO5EQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages