Breaking

Wednesday, August 12, 2020

बिना डेट सॉफ्टवेयर नहीं समझ रहा आदेश ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम बता रहा ट्रेन चलेगी

12 अगस्त को जारी रेल मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक ट्रेनें रद्द रहेंगी, जो स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, वे चलती रहेंगी। इससे रेल डिवीजन के अंदर ट्रेन रद्द करने को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है। धनबाद रेल डिवीजन ने 30 सितंबर तक ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि रांची डिवीजन ने अगले आदेश तक के लिए ट्रेनों को रद्द किया है।

धनबाद, चक्रधरपुर, आद्रा, रांची सहित अन्य रेल डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी उलझन में हैं कि रेल मंत्रालय के अगले आदेश का मतलब क्या समझा जाए। सॉफ्टवेयर में ट्रेन रद्द करने के लिए डेट दिया जाता है, पर वे डेट नहीं भर पा रहे। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम बता रहा है कि 13 अगस्त को ट्रेन जाएगी, ट्रेन कैंसिल नहीं है। दूसरी ओर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट नहीं मिल रही है।

एनटीईएस में दिख रहा रांची-पटना ट्रेन 13 को जाएगी

रेलवे के सॉफ्टवेयर नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीएसई) बता रहा है 13 अगस्त को रांची-पटना-इस्लामपुर ट्रेन चलेगी। लेकिन 12 अगस्त को यह ट्रेन कैंसिल है। यात्रियों में भी असमंजस है। क्योंकि एनटीएसई में दिख रहा ट्रेन चलेगी, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट नहीं मिल रही है।

ईस्टर्न रेलवे ने 2 दिन पहले 30 सितंबर तक के लिए ट्रेनें रद्द की, रेल मंत्रालय ने कहा - गलत आदेश है

ईस्टर्न रेलवे ने दो दिन पहले 30 सितंबर तक के लिए ट्रेनों को रद्द कर दिया था। ईस्टर्न रेलवे के सीपीटीएम के पत्र में यह आदेश साफ था। लेकिन जब इसकी जानकारी रेल मंत्रालय को हुई, तो मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि यह आदेश गलत है। रेल मंत्रालय की ओर से कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। इसके बाद रेल मंत्रालय ने 11 अगस्त को एक अन्य आदेश जारी करते हुए कहा कि अगले आदेश तक ट्रेनें रद्द रहेंगी, केवल जो पहले से स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं, वही चलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Without date software, the train does not understand the order, telling the train inquiry system will run


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PPwtcS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages