Breaking

Sunday, September 6, 2020

सीधी नियुक्ति की मांग पर आज से हड़ताल पर जाएंगे गुमला के 268 सहायक पुलिस जवान

जिले में कार्यरत सहायक पुलिस जवान अपनी मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। वे बीते 4 सितंबर से ही काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों की पूर्ति नहीं होने पर हड़ताल पर रहते हुए विरोध जता रहे है। सहायक पुलिस जवानों का कहना है कि वर्ष 2017 में जिले में नक्सल प्रभावित इलाके को देखते हुए 300 सहायक पुलिस की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई थी। जिसमें से 32 सहायक पुलिस कार्य छोड़कर चले गए है।

उस समय सहायक पुलिस जवानों को यह आश्वासन दिया गया था कि तीन वर्ष के बाद उन सभी के कार्य को देखते हुए मूल्यांकन कर सहायक पुलिस की सीधी नियुक्ति झारखंड पुलिस में की जाएगी। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इस दिशा में कोई भी पहल नहीं की है। मौके पर बालेश्वर उरांव, आलोक साहू, माेहन उरांव, मंगलेश्वर उरांव, संतमुनी कुमारी, हेमंत साहू, रविन्द्र साहू, पिंटू कुमार साहू, जयंत कुमार समेत अन्य सहायक पुलिस जवान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
268 assistant police personnel of Gumla will go on strike from today on demand of direct appointment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jQukdO

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages