Breaking

Sunday, September 27, 2020

अज्ञात लोगोंं ने की मवेशी की हत्या, लोगों में आक्रोश

थाना क्षेत्र के खुरा गांव निवासी नंदू उरांव की दुधारू गाय को अज्ञात लोगों ने स्तन काट कर हत्या कर दी। इस संदर्भ में नंदू उरांव ने बताया कि शनिवार की शाम को गाय को घास चरने के लिए छोड़ा गया था, लेकिन रात भर गाय घर नहीं आई सुबह जब खेत की ओर खोजबीन की गई तो गाय का शव पाया गया।

नंदू ने बताया कि गाय का शव देखने के बाद पता चला कि गाय का स्तन काटकर अलग कर दिया गया है। इस वीभत्स घटना के बाद वहां के लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। वहीं पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। मामले को बढ़ता देख रंका थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा पूरे इलाके में छानबीन करते हुए संबंधित दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने हेतु कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने वहां मौजूद भीड़ को आश्वस्त किया कि इस घटना में शामिल जो ही व्यक्ति होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unknown people killed cattle, resentment among people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jdLjXy

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages