Breaking

Sunday, September 27, 2020

जहर खाने से युवती की मौत

थाना क्षेत्र के नगवा बिंद टोला निवासी रघुनाथ बिंद की पुत्री पिंकी कुमारी 17 वर्ष की मौत जहर खाने से हो गयी। इस संबंध में पिंकी की मां कोशिला देवी ने पुलिस को दिए गए फर्ज बयान में कहा है। कि उसकी पुत्री पिंकी कुमारी गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी जोखू बिंद का पुत्र विष्णु बिंद के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों अक्सर मोबाइल से आपस में बातचीत किया करते थे। 26 सितंबर को संध्या करीब छह बजे पिंकी घर से कहीं निकली थी।

कुछ देर होने पर उसके माता-पिता उसे खोजबीन करने लगे। खोजने के दौरान उसे कहीं उसका पता नहीं मिला 1 घंटे के बाद विष्णु बिंद उसकी मां पिंकी कुमारी को पकड़कर घर से थोड़ी दूर पर उसे छोड़कर दोनों भाग गई। इस दौरान परिवार के सदस्य के साथ उसे देखने गई। तो पिंकी के मुंह से झाग निकाला था। पिंकी से पूछने पर बताया कि विष्णु बिंद उसे नवादा अपने घर पर उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। जहां उसे विष्णु अपने माता-पिता के सहयोग से जबरन उसे जहर खिला दिया है। इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रविवार को लातेहार पहुंचते ही पिंकी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/341Uwf7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages