बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई के इंटर अनुबंध शिक्षकों की गुरुवार को काॅलेज परिसर मे बैठक हुई। अध्यक्षता प्रो उमेश साहु ने की। शिक्षकों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। प्रो उमेश साहु ने कहा हमें जैक द्वारा घंटी आधारित मानदेय दिया जाता है। 18 मार्च 2020 से कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के कारण काॅलेज में पढ़ाई बंद है। लॉकडाउन काल में पांच माह से हमें मानदेय नहीं मिल रहा है। जिसके कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है। बैठक में शिक्षकों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री व जैक अध्यक्ष तक समस्या पहुंचाने के लिए स्थानीय विधायक से मिलकर मांग पत्र सौपने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में काॅलेज कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसहमति से प्रो चंद्र भूषण किशोर और डाॅ. लक्ष्मण उरांव संरक्षक बनाए गए। वहीं अध्यक्ष प्रो आजाद लोलन कुजुर, उपाध्यक्ष प्रो.सुभाष जयसवाल, सचिव प्रो राजेश साहु, सह सचिव प्रो चंद्र किशोर उरांव, कोषाध्यक्ष प्रो कुमारी पुष्पा साहु, सह कोषाध्यक्ष प्रो पुष्पा कुमारी, अंकेक्षक सह मंत्री प्रो राजकुमार, निधि मंत्री प्रो गोपाल केसरी, मीडिया प्रभारी प्रो मनोहर ठाकुर बनाए गए। 15 कार्यकारी सदस्य भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो रामेश्वर उरांव, प्रो शमा खातून, बिनेश्वर साहु आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QQQJem
No comments:
Post a Comment