Breaking

Tuesday, September 29, 2020

बेटे के बाद कोविड अस्पताल में अब गूंजी बिटिया की किलकारी

मंगलवार को जिले में 47 पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पाॅजिटिव की सूची में एक गर्भवती महिला भी शामिल है जिसने कांकेर कोविड अस्पताल में एक स्वस्थ्य बिटिया को जन्म दिया। यह दूसरी बार है जब कांकेर कोविड अस्पताल में किलकारी गूंजी है। इसके 14 दिन पूर्व 16 सितंबर को एक पॉजिटिव गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कोविड कुमार सेन रखा गया था। इस बार बिटिया के शिक्षक पिता ने कोरेाना को लेकर अपना नजरिया बताते कोरोना या कोविड नाम रखने से इंकार कर दिया।
भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कुआंपानी की गर्भवती महिला को 28 सितंबर की रात प्रसव पीड़ा उठने पर भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में महिला को पॉजिटिव पाए जाने व गर्भवती होने के कारण कांकेर कोविड अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे महिला का यहां सुरक्षित प्रसव कराया गया। एक बार फिर चर्चा जोर पकडऩे लगी कि बालिका का नाम कोरोना रखा जाएगा लेकिन बिटिया के शिक्षक पिता ने भास्कर से चर्चा में कहा कोरोना एक संक्रमित बिमारी है जो पुरी दुनिया के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कोरोना जैसे दैत्य का नाम वह अपनी देवी जैसी बेटी को नहीं दे सकते।
अंतागढ़ के भैंसासुर में पदस्थ शिक्षक ने कहा उनकी अब तीन बेटियां है। बेटा बेटी सब बराबर हंै। अपनी तीसरी बेटी से मिलने कोविड अस्पताल गए थे लेकिन वहां से लौटा दिया गया। अपनी बेटी को देखने बेताब हूं।

चारगांव माइंस में मिले दो मजदूर पॉजिटिव
अंतागढ़ के चारगांव में माइंस में दो मजदूर को पॉजिटिव मिले। साथ ही चारगांव सीएएफ कैंप में भी एक जवान को पॉजिटिव मिला। कोयलीबेड़ा बीएसएफ कैंप में भी एक जवान पॉजिटिव मिला है।

कांकेर में पूर्व पार्षद मिला पाॅजिटिव
कांकेर में कुल 6 पॉजिटिव पाए गए जिसमें से शहर में मिले तीन पॉजिटिव में एक सुभाष वार्ड का पूर्व पार्षद भी है। कुछ दिन से बुखार आने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूर्व पार्षद व भाजपा नेता ने कहा वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं। पिछले सात दिनों से वे किसी सेे नहीं मिले हैं।

मंगलवार को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज

  • कांकेर 6 ( टिकरापारा 1, एकता नगर 1, सुभाष वार्ड 1, कोकपुर 1, देवरी 1, अर्जुनी 1)
  • भानुप्रतापपुर 6 (भानुप्रतापपुर थाना 1, भानुप्रतापपुर नगर 2, कुआपानी 1, टेढ़ईकोंदल 1, साल्हे 1)
  • पखांजूर शहर 9- (वार्डक्रमांक 13 में 2, थाना पारा 1, बीएसएफ कैंप कोयलीबेड़ा 1, बांदे थाना 4, पीवी 103 में 1)
  • अंतागढ़ 5 (नया पारा 1,चारगांव माइंस 2, चारगांव सीएएफ कैंप 1, बड़ेतोपाल 1)
  • चारामा शहर 12 (चारामा नगर 8, मचांदूर 2, जैसाकर्रा 1, चिनौरी 1)
  • नरहरपुर-2 (अमोड़ा1, जामगांव 1)
  • दुर्गूकोंदल शहर 7- (दुर्गूकोंदल, लोहत्तर थाना 2, करकापाल 1, उईकटोला 1, कवाची टोला 1)

बांदे, लोहत्तर, भानुप्रतापपुर थाना में 7 जवान पॉजिटिव
कोरोना पुलिस जवानों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। बीएसएफ, एसएसबी व सीएएफ के बाद लगातार पुलिस के जवान पॉजिटिव मिले रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर बांदे थाना में 4 जवान पॉजिटिव मिले। एक दिन पूर्व बांदे थाना में 3 जवान संक्रमित मिले थे। मंगलवार को लोहत्तर थाना में 2 तथा भानुप्रतापपुर में 1 जवान पॉजिटिव मिले।

मंगलवार को जिले में कोरोना की स्थिति

  • मंगलवार को मिले पॉजिटिव - 47
  • 2179 - कुल पॉजिटिव
  • 331 - कुल एक्टिव

पखांजूर में बिजली विभाग को कोरोना का झटका
मंगलवार को पखांजूर विद्युत विभाग संभागीय कार्यालय में कार्यालय सहायक संक्रमित पाए गए। सोमवार को इसी कार्यालय का एक भृत्य संक्रमित पाया गया था। दो दिन से कार्यालय में छुटटी होने पॉजिटिव भृत्य के कार्यालय नहीं आने के कारण कार्यालय को बंद नहीं कराया गया था। मंगलवार को सभी स्टाफ की जांच की गई तो एक स्टाफ संक्रमित पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iet4Qx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages