Breaking

Monday, September 28, 2020

मेडिकल बुलेटिन...तबीयत क्रिटिकल, बोकारो में शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव एंबुलेंस से लाया गया रिम्स, स्थिति गंभीर

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी सोमवार को कोरोना संक्रमित हो गए। दोपहर 12 बजे उन्हें गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती किया गया। अभी वे ट्रॉमा सेंटर की कोविड आईसीयू वार्ड में इलाजरत हैं, जहां उनकी तबीयत क्रिटिकल बनी हुई है। ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम हाई फ्लो-ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए उनका उनका इलाज कर रही है।

चिकित्सकों के अनुसार मंत्रीजी को काफी गंभीर स्थिति में रिम्स लाया गया। तब उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 70-75 के बीच था। उन्हें तुरंत हाई-फ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया। थोड़ी देर में ऑक्सीजन सेचुरेशन 90-91 तक पहुंचा। उनकी तबीयत में कब सुधार होगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है।

हालत और न बिगड़े इसलिए अन्य बीमारियों की हुई जांच

चिकित्सकों ने बताया कि पहले से मंत्रीजी किस बीमारी से ग्रसित हैं, ये पता लगाना भी जरूरी है। कई जांच हुई हैं। मंगलवार को रिपोर्ट आ जाएंगी। उसके बाद उनका इलाज करने में मदद मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical Bulletin ... Health Critical, RIMS brought from Education Minister Corona positive ambulance in Bokaro, situation critical


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GcgdAZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages