
झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी महिला मंडल सहयोग संचालन समिति गुमला की बैठक मालती देवी के आवास पर जिला प्रभारी तारा मिंज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि राज्य में ठोस महिला नीति नहीं होने से शोषण, अत्याचार, महिला अधिकार की लूट बढ़ी है। अलग राज्य के 20 वर्षों में झारखंड की महिलाएं स्वावलंबी कम ऋणी ज्यादा हुई हैं। रोजगार के अभाव में पलायन, मानव-तस्करी की शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हो रहीं हैं।
उन्होंने महिलाओं को राज्य में पूर्ण शराबबंदी, ठोस महिला नीति बनाने व महिला अधिकार की लूट के प्रति जागरूक होकर महिलाओं के अगुवा से आंदोलन की तैयारी करने की अपील की। झानद नेत्री सह महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की प्रभारी पुष्पा पन्ना ने कहा कि राज्य के कोने-कोने में दुष्कर्म, हत्या आम हो गई है। महिलाओं को ऋण व रोजगार की ट्रेनिंग नहीं बल्कि उनके द्वारा उत्पादन के लिए बाजार दिलाए सरकार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ibZMmw
No comments:
Post a Comment