Breaking

Friday, October 30, 2020

सेल के एजीएम ने लगाई फांसी, पत्नी बोलीं-ट्रांसफर से तनाव में थे, 18 माह पहले हुआ था तबादला, डिप्रेशन की दवा भी लेते थे

सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत पश्चिम बंगाल की रामनगर कोलियरी में सहायक महाप्रबंधक (खनन) पद पर कार्यरत शैलेंद्र कुमार (48) ने गुरुवार देर रात फांसी लगा ली। घटना कुल्टी के सेल के गेस्ट हाउस में घटी। शुक्रवार की सुबह गेस्ट हाउस का वेटर जब शैलेंद्र कुमार के लिए चाय लेकर गया ताे उन्हाेंने दरवाजा नहीं खाेला। इसकी जानकारी उसने सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) अनिल कुमार को दी। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शैलेंद्र का शव डिश एंटिना के तार से पंखे की कड़ी से झूलता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह शैलेंद्र की पत्नी, पुत्री, पुत्र सहित सेल के दर्जनों अधिकारी कुल्टी पहुंचे। पत्नी रेणु बाला ने बताया कि उनके पति का ट्रांसफर 18 माह पहले सेल की चासनाला काेलियरी से रामनगर काेलियरी हाे गया था। तब से वे तनाव में रहने लगे। कभी-कभी डिप्रेशन की दवा भी लेते थे। आसनसोल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव चासनाला बी टाइप ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास लाया गया। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह गुरुवार की शाम को भी भोजन कर अपने कमरे में चले गए। गेस्ट हाउस के जिस कमरे में वे रहते थे, उनके साथ फाइनेंस अफसर भी रहते हैं, लेकिन 23 अक्टूबर से ही वे छुट्‌टी पर हैं।

यहां से ट्रांसफर को मौखिक रूप से कहा था : सीजीएम

चासनाला जीतपुर में पदस्थापित सेल के सीजीएम संजय तिवारी ने बताया कि एजीएम शैलेंद्र कुमार ने यहां से ट्रांसफर कराने की बात मौखिक रूप से कही थी, लेकिन उन्होंने लिखित आवेदन नहीं दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cell's AGM hanged, wife was under stress due to bid-transfer, it was 18 months ago transferred, used to take depression medicine also


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Q92rb

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages