राज्यभर में कोरोना जांच के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कैंप लगाकर एक लाख 11 हजार 840 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। 68000 सैंपल की जांच रैपिड एंटीजेन से, 37800 सैंपल आरटीपीसीआर से और 6040 सैंपल की जांच ट्रूनेट मशीन से की जाएगी।
त्योहारों में बरती गई लापरवाही के कारण राज्य में संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इधर, शुक्रवार को झारखंड में 323 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें रांची के 109 लोग हैं। वहीं 421 मरीज ठीक भी हुए। स्वस्थ होने वालोें में 138 मरीज रांची के हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ejPoIc






No comments:
Post a Comment