शरद पूर्णिमा 30 अक्तूबर को है। पर इससे पहले ही सुबह और शाम में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में हल्की गर्मी है, लेकिन शाम ढलते ही लोग हल्के गर्म कपड़ों ने नजर आने लगे हैं। पिछले 2 दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार तक न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था और रविवार से यह 16 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई।
अगले पांच दिनों मौसम रहेगा साफ
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे ज्यादा गिरने की संभावना फिलहाल नहीं है। अगले सप्ताह से एक बार फिर से तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे शहर का मौसम और ठंडा हो सकता है। अगले पांच दिनों तक रांची में मौसम साफ रहेगा। विभाग ने राज्य में भी बारिश या मौसम खराब होने की आशंका नहीं जताई है।
आगे क्या... अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में और गिरावट
हवा की दिशा बदलने से गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट चुका है। उत्तर-पूर्वी मानसून और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण शहर में अचानक से तापमान में गिरावट हो रही है। इन हवाओं की दिशा में परिवर्तन के कारण ही शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मानसून में 165 मिमी कम बारिश
मानसून सीजन (10 जुलाई-30 सिंतबर) के शुरू होने से इसके लौटने तक राज्य में कुल 961.5 एमएम बारिश हुई। जबकि, अभी तक राज्य में 1126.4 बारिश होनी थी। मानसून सीजन के खत्म होने के बाद अक्टूबर में राज्य में कुल बारिश 59.6 एमएम हुई। जबकि, सामान्य बारिश 72.2 एमएम है। यह बारिश सामान्य से 17% कम है।
राज्य में- बोकारो सबसे ठंडा, जमशेदपुर गर्म
- राजधानी रांची में मंगलवार को मौसम साफ रहा। सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चल रहीं हैं, जिससे ठंड लग रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- पिछले 24 घंटों में झारखंड में मानसून कमजोर रहा। पूरे राज्य में मौसम साफ रहा। राज्य में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस बोकारो का और सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MJjmn






No comments:
Post a Comment