Breaking

Saturday, October 31, 2020

झारक्राफ्ट पर 3 लाख का बिल बकाया, बिजली कटी

भारी भरकम बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को हजारीबाग में झारक्राफ्ट समेत 21 लोगों की बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दी। झारक्राफ्ट पर तीन लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। उसी प्रकार शहर के मालवीय मार्ग में एक आटा चक्की वाले की बिजली काट दी गई। उस पर 2.97 लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। अभियान के तहत शनिवार को शहरी क्षेत्र में जिन 21 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई उन सब पर 6,52,331 रुपये का बकाया था।

वहीं ऑन स्पॉट बिल कलेक्शन में 4,88,837 रुपए सरकार के खाते में जमा हुए। विद्युत विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अभी तक लगभग 70 लाख रुपए बिल की वसूली हुई जबकि केवल शहरी क्षेत्र में एक सौ से अधिक लोगों के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। बताया कि चलाए जा रहे अभियान के फलस्वरुप इस महीने हजारीबाग जिला में बिजली बिल के पांच करोड़ रुपये उपभोक्ताओं द्वारा जमा कराए गए हैं।

ज्ञात हो कि विद्युत विभाग के द्वारा बकाया बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहरी क्षेत्र में दस हजार रुपये से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्र में पांच हजार रुपये से अधिक बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली का कनेक्शन काटा जा रहा है । यह अभियान हजारीबाग विद्युत प्रमंडल, बरही प्रमंडल तथा प्रखंडों में चलाया जा रहा है।

बरकट्ठा में 150 बकाएदाराें का बिजली कनेक्शन कटा

बरकट्ठा और चलकुशा में 10 हजार बकाया रखने वाले लोगों का बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश जारी किया गया है। बकाएदारों से बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने पूरी तरह से कमर कस ली है। यह अभियान पिछले बुधवार से जोर-शोर के साथ शुरू किया गया है। इससे बकायेदारों के बीच हड़कंप मची है।

शनिवार को बरकट्ठा, चलकुसा, बंडासिंघा, बेलकप्पी गांव में लगभग 150 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। सहायक विद्युत अभियंता सौरव लिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि बकाया वसूली के लिए अभियान जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। अभियान में कार्यपालक विद्युत अभियंता नवलेश कुमार सहित विभाग के कई पदाधिकारी से लेकर बिजली विभाग के सभी कर्मी योगदान दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mCrHxF

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages