Breaking

Saturday, October 31, 2020

महिलाओं के अधिकार और घरेलू हिंसा से संरक्षण की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शनिवार को जनपद पंचायत में ई-मेगा कैंप लगाया। इसका उद्देश्य आम लोगों तक शासन व प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करना है।

राजनांदगांव जिले में महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण व राज्य की योजना हमर अंगना थीम पर जानकारी दी गई।
ई-मेगा कैंप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडेय ने शासन की ओर से कई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित क्षतिपूर्ति का वितरण, छात्र दुर्घटना बीमा योजना, छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन वितरण, राज्य संबंधी मामले का निराकरण, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभों समेत योजनाओं से लाभांवित करते हंै। ई-मेगा कैंप में एडीजे विभा पांडेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, गिरीशपाल सिंह, एसडीएम अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ebM7uq

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages