बरकट्ठा गोरहर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली मोड़ के निकट हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पत्नी 35 वर्षीय चिंता देवी 35 पति सुरेश साव की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि पति 40 वर्षीय सुरेश साव पिता स्व बोधी साव ग्राम कोशी करमा बगोदर निवासी घायल हो गया। घायल पति के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा लाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेेेफर कर दिया है।
गोरहर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। बताया गया कि सिक्सलेन चौड़ीकरण कर रही राज केशरी कम्पनी की हाईवा की चपेट में लेने से यह दुर्घटना हुई। मोटरसाइकिल सवार लोग बगोदर गिरिडीह से कोषमा बरकट्ठा जा रहे थे।
इधर, गुरुचट्टी में बांस की झाड़ी से युवक का शव बरामद
बड़कागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत आदर्श चट्टी गांव में शनिवार को सुबह 10:00 बजे घने बांस की झाड़ी में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। जहां से शव प्राप्त हुई है वहां लोग खेती करने के लिए रोजाना आना जाना करते हैं। किसानों को बांस के झुंड के पास से दुर्गंध आई।
किसान दुर्गंध का पता लगाने के लिए झुंड के पास गए, तो वहां पर एक युवक की शव देखने को मिला। शरीर पूरी तरह से काला और पेट के ऊपर की त्वचा सुखा जैसा प्रतीत होता है मानो अपराधी ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया हो। शरीर सड़ चुका है। पुलिस ने घटनास्थल से एक जोड़ी लाल रंग की चप्पल बरामद किया गया है । मृतक ब्राउन जींस, पीले रंग की टी शर्ट और हाथ में चांदी का ब्रेसलेट पहने हुए हैं। मामले को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के हजारीबाग भेज दिया गया है।
दनुआ घाटी में वाहन की चपेट में आने से युवक की माैत
दनुआ घाटी में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाराचट्टी थाना से ग्राम कोलहुआ कला के सतेंद्र कुमार दास 35 की मौत हाे गई। सामुदायिक अस्पताल में शव का पंचनामा कर रहे पीएसआई राजू मरांडी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पहुंच कर शव को अस्पताल लाया। मृतक के परिजनों को सूचना के आधार पर चौपारण पहुंच कर मृतक के पिता सुरेश दास की शिकायत पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया। घटना के संबंध में पिता ने बताया कि मेरा बेटा चौपारण में किसी दोस्त से मिलने आया था और घर लौटने के क्रम में दनुआ घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YcU9Y






No comments:
Post a Comment