Breaking

Tuesday, November 24, 2020

अगले चार दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे

गढ़वा जिला में अगले चार दिनों तक आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि वर्षा नहीं होगी। इस संबंध में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन-चार दिनों तक आकाश में हल्के बादल रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बारिश नहीं होगी। जारी रिपोर्ट के अनुसार 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.3 रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 10. 9 रहेगा।

इसी तरह 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 27. 4, न्यूनतम तापमान 12. 8, 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 26. 4, न्यूनतम तापमान 14. 1, 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 24. 5, न्यूनतम तापमान 12.3, तथा 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 10 .6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J4nfJw

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages