वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 29 दिसंबर को राज्य सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान करीब 1400 कराेड़ की योजनाओं का उद्घाटन भी होगा। 1100 कराेड़ की योजनाओं का शिलान्यास के अलावा 15 योजनाएं लांच की जाएगी। विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों को लेकर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया जाएगा। साथ ही, लाखों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करने का कार्यक्रम है। डॉ. उरांव शनिवार काे एक दिवसीय दाैरे पर लाेहरदगा पहुंचे। इसी क्रम में उन्हाेंने ये बातें कहीं।
उन्हाेंने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के अनुरूप एक रुपया के टोकन मनी पर 50 हजार की ऋण माफी का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा किसानों के लिए मुख्यमंत्री फसल राहत कोष योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना की भी शुरुआत होने जा रही है। डॉ उरांव ने कहा कि पूरे राज्य में धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है और सारे स्थानों पर धान क्रय का काम जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धान की खरीदारी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के अनुसार चल रही है। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में लक्ष्य को हासिल कर लेने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nSyMey






No comments:
Post a Comment