Breaking

Wednesday, December 9, 2020

18 प्रखंड समन्वयकों का डीसी ने किया स्थानांतरण

उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा के आधार पर प्रखंड स्तर पर कार्यरत जिले के 18 प्रखंड समन्वयकों का स्थानांतरण किया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित प्रखंडों में योगदान देने का निर्देश दिया है।

स्थानांतरित किये गए प्रखंड समन्यवकों में अशर्फी राम का कांडी से रमकंडा, राजदेव सिंह भंडरिया से चिनियां, पवन कुमार विशुनपुरा से रंका, सुमित कुमार पाठक चिनियां से गढ़वा, नागेंद्र कुमार डंडई से विशुनपुरा, मो सेराज अहमद धुरकी से भवनाथपुर, श्वेता अमू गढ़वा से रमना, स्नेहा सिंह केतार से बंशीधर नगर, रवि रंजन खरौंधी से केतार, राशिद अंसारी बंशीधर नगर से बरडीहा, राहुल कुमार रमकंडा से खरौंधी, रूबी कुमारी रमना से मझिआंव, अभिषेक कुमार रंका से मेराल, अजित कुमार सगमा से कांडी, अरविंद कुमार रवि का स्थानांतरण बरडीहा प्रखंड से डंडई प्रखंड में किया गया है।

साथ ही मनीष कुमार को भवनाथपुर से धुरकी प्रखंड में स्थानांतरण करते हुए सगमा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार पंकज विश्वकर्मा को मझिआंव से भंडरिया स्थानांतरित करते हुए बड़गड़ प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि प्रिया कुमारी को मेराल से अवकाश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PrXn9

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages