Breaking

Thursday, December 17, 2020

मख्यार ग्रुप का सुप्रीमो समेत 3 गिरफ्तार, जेल से छूटे उग्रवादियों को गिरोह में करता था शामिल

पीएलएफआई से अलग होकर 4 वर्ष पहले मख्यार ग्रुप के नाम से उग्रवादी संगठन बनाकर रंगदारी वसूलने वाले सुप्रीमो समेत 3 उग्रवादियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में मख्यार ग्रुप का सुप्रीमो दिनेश खेरवार उर्फ राजा उर्फ दीनू, मसी प्रकाश केरकेट्टा और जटू भगत का नाम शामिल है।

दिनेश लापुंग के बड़काकुरा बरटोली और जटू भगत डाड़ी का रहने वाला है। मसी प्रकाश गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के लतरा कोन्सा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 2 गोली और बाइक भी बरामद की है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मख्यार ग्रुप के सुप्रीमो दिनेश के बारे में पुलिस काे गुप्त जानकारी मिली थी कि वह रंगदारी लेने के लिए अपने सहयोगियों के साथ लापुंग के डाढा स्थित नगेरा टोंगरी के पास पहुंचने वाला है। पुलिस माैके पर पहुंची, जिसके बाद दिनेश काे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। एसएसपी ने बताया कि माैके से उसके 2 सहयाेगी भाग निकले, जिसे पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सुप्रीमाे दिनेश ने बताया कि जेल से छूटने वाले उग्रवादियाें काे वह अपने गिराेह में शामिल करता था और उसे रंगदारी वसूलने के लिए भेजता था। उग्रवादियाें ने रंगदारी मांगे जाने की विभिन्न घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

लापुंग, बेड़ो के अलावा कई जिलों में था आतंक, वसूलता था रंगदारी
मख्यार ग्रुप का रांची के लापुंग व बेड़ाे के अलावा खूंटी, गुमला, लाेहरदगा और सिमडेगा में भी पिछले कुछ माह से काफी आतंक था। लगभग 4 वर्ष पहले दिनेश पीएलएफआई से अलग हाेकर मख्यार ग्रुप के नाम से अपना अलग संगठन बना लिया था और उक्त इलाकाें में काफी तेजी से पैर पसार रहा था। संगठन बड़े-बड़े बिल्डराें और राशन डीलराें काे टारगेट कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। रंगदारी वसूलना संगठन का मुख्य पेशा था। ऐसे में संगठन पिछले कुछ माह से पुलिस के लिए भी काफी सरदर्द बना हुआ था।

बाेलेराे ड्राइवर से मांगी थी 50 हजार की रंगदारी, पैसा देने से इंकार करने पर जंगल में ले जाकर मार दी थी गाेली
ग्रामीण एसपी नाैशाद आलम ने बताया कि लाॅकडाउन के दाैरान मख्यार ग्रुप का सुप्रीमाे दिनेश ने खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित छाेटका रेगड़े निवासी बिरेंद्र नाग का 50 हजार रुपए के लिए गाेली मारकर हत्या कर दी थी। बिरेंद्र नाग बाेलेराे गाड़ी रखा था और उसे भाड़ा पर चलाकर अपने परिवार का भरण-पाेषण करता था।

दिनेश ने बिरेंद्र से 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग की थी, जिसे देने में बिरेंद्र ने असमर्थता जताई थी। पैसा देने से इंकार करने के बाद बिरेंद्र नाग काे दिनेश उसी के बाेलेराे में लेकर जंगल की ओर गया था और गाेली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव काे लापुंग के जंगल में फेंक दिया था। 24 जुलाई काे लापुंग के जंगल से शव बरामद हाेने के बाद उसकी पहचान बरेंद्र नाग के रूप में की गई थी। इसके बाद बिरेंद्र की पत्नी सराेज देवी के बयान पर नाजमद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बिरेंद्र की पत्नी ने पुलिस काे बताया था कि दिनेश लगातार 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर वह अपने गुर्गाें के साथ उनके घर पहुंचा था और उसके पति काे अपने साथ लेकर गया था।

संलिप्तता स्वीकारी; पाेस्टर साटने वाले 5 उग्रवादी रातू व पिठाैरिया से गिरफ्तार
राजभवन की चहारदिवारी के समीप पाेस्टर साटकर सरकार और काराेबारियाें काे धमकी देने के मामले में पुलिस काे सफलता मिली है। पांच उग्रवादियाें काे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियाें के नाम का खुलासा नहीं की है। पूछताछ कर गिराेह में शामिल अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सभी उग्रवादी पिठाैरिया व रातू का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सभी उग्रवादियाें ने शहर में पाेस्टरबाजी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और सिटी एसपी साैरभ खुद गिरफ्तार उग्रवादियाें से पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर किसके कहने पर पाेस्टर साट रहा था। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि टीएसपीसी के उग्रवादियाें द्वारा पैसा का झांसा देकर पाेस्टरबाजी करवाया गया था।

बाइक चलाने का शाैकीन सुप्रीमाे जंगल में भी रखता था हाई स्पीड बाइक
गिरफ्तार सुप्रीमाे बाइक चलाने का शाैकीन है। यही वजह है कि वह जंगल में भी अपने साथ हाई स्पीड बाइक रखता था। रंगदारी वसूलने के लिए कहीं भी आने-जाने के दाैरान वह खुद से बाइक चलाता था। पुलिस ने हाई स्पीड बाइक काे जब्त कर लिया है। दिनेश की गिरफ्तारी के बाद से बेड़ाे के शराब दुकान संचालकाें में काफी खुशी है। वह पिछले कुछ माह से शराब दुकान संचालकाें से रंगदारी वसूल रहा था। कुछ काराेबारियाें ने रंगदारी देने से इंकार भी कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उग्रवादियों से बरामद देसी कट्आ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gYWsuZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages