जिले में बुधवार को पांच कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं एक कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर चले गए। जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 2696 पहुंच गई है। वहीं 2651 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए है। 33 कोरोना संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है।
वहीं जिले में कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. एनके रजक ने बताया कि पिछले दिनों मने पर्व त्यौहार और बढ़ते ठंड से कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना है। उसे देखते हुए सरकार की ओर से भी दिशा निर्देश दिया गया है। जिले में युद्ध स्तर पर कोरोना जांच भी किया जा रहा है। उसके बाद भी लोगों को कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qIdbqZ






No comments:
Post a Comment