Breaking

Saturday, December 19, 2020

बलरामपुर के 637 गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा

भारत नेट योजना फाइबर टू होम के तहत बलरामपुर जिले के 637 गांव को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की पहल पर सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर ने इसकी शुरुआत कर दी है। शनिवार को सनावल गांव में एफटीटीएच कनेक्शन लगाकर इंटरनेट चालू कर शुरुआत की गई है। वहीं अब अन्य गांवों में भी जल्द ही शुरुआत की जाएगी। मालूम हो कि बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत इंटरनेट की धीमी स्पीड के कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने की मांग की। इसके बाद रामविचार नेताम ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिख कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया। इसके परिणामस्वरूप एक महीने में ही इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक निशांत सिन्हा ने बताया कि सभी गांवों के 5-5 संस्थानों में यह कनेक्शन लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KFPdvU

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages