नर्सिंग काॅलेजाें काे अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) नहीं, बल्कि राज्य सरकार ही मान्यता देगी। आईएनसी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि आईएनसी अब किसी भी नए या पुराने नर्सिंग काॅलेजाें काे मान्यता नहीं देगी। कर्नाटक हाईकाेर्ट के एक आदेश के बाद यह बदलाव किया गया है। कर्नाटक हाईकाेर्ट ने 2017 में अपने फैसले में कहा था कि नर्सिंग काॅलेजाें काे मान्यता देने में राज्य सरकार सक्षम है।
काेर्ट ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल काे अपने वेबसाइट से मान्यता संबंधी दिशा-निर्देश हटाने काे भी कहा था। किंगपिन नर्सिंग काॅलेज के डायरेक्टर अरविंद सिंह परिहार ने बताया कि अब राज्य की स्टेट नर्सिंग काउंसिल या विश्वविद्यालयाें से नर्सिंग काॅलेजाें काे मान्यता दी जाएगी।
नर्सिंग कोर्सों में दाखिले की भी तारीख बढ़ाई
आईएनसी ने नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2020-21 में एडमिशन की तिथि बढ़ा दी है। अब डिप्लोमा, एएनएम और जीएनएम कोर्स में 31 जनवरी तक एडमिशन ले सकते हैं। वहीं बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में 28 फरवरी तक एडमिशन हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMNkAl






No comments:
Post a Comment