पेंशनर समाज प्रखंड शाखा की आमसभा उच्च विद्यालय में रविवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर आग्रह किया जाए कि जितने भी पेंशनर 1 जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं और पेंशन पुनरीक्षण के लिए अपने विभाग में आवेदन जमा कर चुके हैं, उनका आवेदन महालेखाकार, रांची तथा पटना को भेजने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखें। जिन पेंशनरों का आवेदन महालेखाकार को विभाग द्वारा भेज दिया गया है, उसके लिए महालेखाकार को पत्र देने के लिए राज्याध्यझ से अनुरोध किया जाए।
24 फरवरी को खुदिया नदी के तट पर वार्षिक बैठक सह वनभोज मनाने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव हरिशंकर प्रसाद के निधन से रिक्त पद पर बासुदेव गोस्वामी का नाम कार्यकारी सचिव के रूप में रखने का प्रस्तावित लिया गया। अध्यक्षत केडीएन आजाद, संचालन एसएन लाल त्यागी तथा धन्यवाद ज्ञापन रामव्रत यादव ने किया। नौ पेंशनर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। माैके पर सुभाष चंद्र झा, मथुरा प्रसाद दत्ता, गुलेल अंसारी, रफिक, कृष्ण प्रसाद आिद मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNqalQ






No comments:
Post a Comment