Breaking

Saturday, December 19, 2020

सड़क पर गिरे व्यक्ति को दौड़ा उठाने; कार ने मारी टक्कर, मौत

रिंग रोड मनातू के पास शुक्रवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक अरविंद महतो की दर्दनाक मौत हो गई। अरविंद पिता झलकलाल महतो मनातू गांव का रहने वाला था। अरविंद के साथ जा रहे अनूप कुमार महतो ने बताया कि रिंग रोड पर अचानक एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिर गया। उसकी मदद करने के लिए अरविंद दौड़ पड़े। इस बीच तेज गति से आ रही कार जेएच 01बीएफ 2234 ने अरविंद को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर, ठाकुरगांव में कुएं में गिरने से युवक की मौत

शनिवार की दोपहर मोहनपुर में बसंत साहू नामक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से हो गई। बसंत खेत में पटवन कर रहा था। इसी क्रम में पैर फिसल गया और कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गई। घंटों घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खेत जाकर देखा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ठाकुरगांव पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nBUVh5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages