केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सोमवार को जिले के भंडरिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय सलाहकार ने इस क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा को लेकर जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ गहन विमर्श किया। साथ ही इस विशेष क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इससे पूर्व केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार दोपहर दो बजे सीधे भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
जहां पहले से उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम द्वारा उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सड़क मार्ग से भंडरिया थाना परिसर ले जाया गया। जहां उन्होंने जिले एवं सरकार के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से आंतरिक सुरक्षा व विकास से संबंधित व्यापक चर्चा-परिचर्चा करते हुए अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38amfh4
No comments:
Post a Comment