Breaking

Monday, January 4, 2021

उपायुक्त ने बिशुनपुरा के सीओ सह बीडीओ को राजस्व बढ़ाने का दिया निर्देश

उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने सोमवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई अभिलेखों की जांच पड़ताल की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान डीसी ने अंचल कार्यालय में कई अभिलेख की गहनता से जांच की। उन्होंने सीओ सह बीडीओ हुलास महतो को राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों पर अवैध रूप से घाटो पर बालू का डम्प किया गया है। उसे सूची बनाकर अविलंब देने का निर्देश दिया। इस मौके पर बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, सीओ सह बीडीओ हुलास महतो उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rViioc

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages