Breaking

Monday, January 4, 2021

सरकार बने एक साल बीत गया, नगर उंटारी जिला नहीं बना, माइंस चालू नहीं हुआ- राजीव

वर्तमान विधायक और झारखंड सरकार के किए गए वादे सिर्फ नाम के लिए किया गया है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजीव कमलापुरी के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि नगर उंटारी को जिला बनाना, माइंस को चालू करवा कर तमाम बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना, ट्रामा सेंटर को चालू करवाना महदेइया स्थित आईटीआई को चालू कराना, इस तरह के काफी सवाल यहां के निवासियों के अंदर है।

जो वर्तमान विधायक और झारखंड सरकार के वादा खिलाफी को दर्शाता है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता पलायन करने को विवश है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी लोग जनप्रतिनिधि एवं राज्य के सरकार से मांग करते हैं कि राज्य के अंदर ही रोजगार दिया जाए, ताकि लोगों का पलायन रुके। झारखंड सरकार झारखंड में ही बेरोजगारों को रोजगार एवं शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का जो चुनावी वादा किया था, उस पर यह कायम नहीं है। झारखंड सरकार ने 181 मुख्यमंत्री संवाद को भी बंद कर दिया। जिससे लोग अपनी शिकायतों को दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A year passed, government did not become a Untari district, mines did not become operational - Rajiv


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b9t7gn

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages