Breaking

Monday, January 4, 2021

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को दी गई श्रद्धांजलि

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन के 28वें पुण्यतिथि पर स्थानीय स्टूडियो मैलोडी मेकर्स के प्रशाल में गढ़वा के कलाकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर निर्देशक दया शंकर ने कहा कि आरडी बर्मन को संगीत की दुनिया का जादूगर कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

उन्होंने जिन धुनाें का इजाद किया है उसे समझने में लोगों को 50 वर्ष लग गए। यानि उनकी सोच इतने वर्ष आगे तक की रही। उनकी कृति देश ही नहीं विदेशों में भी सराहनीय व अनुकरणीय रही। भारतीय संगीत के इतिहास में उनका नाम अमर रहेगा। इस अवसर पर संगीत निर्देशक बसंत, एडिटर रविन्द्र कुमार, सुधांशु, संजय नाल वादक, गोपाल कश्यप, दीपक पैड प्लेयर, गिटार वादक कृष्ण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hHLf2k

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages