Breaking

Monday, January 4, 2021

प्रथम महिला शिक्षिका सह समाज सुधारक माता सावित्री बाई फुले के योगदान को शिक्षक समाज को सदैब याद रखना चाहिए- जिलाध्यक्ष

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सह समाज सुधारक माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षिका रश्मि बाड़ा ने कहा कि माता सावित्री बाई ने उस जमाने की विषम परिस्थितियों में महिलाओं की शिक्षा व कुप्रथाओं को मिटाने के लिए जो अथक प्रयास किया है, उसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।

संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा की अगुवा सावित्री बाई फुले ने अपने पति महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर आजीवन नारी शिक्षा व सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियां जैसे छुआछूत, जातिवाद, सती प्रथा आदि के खिलाफ संघर्ष किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The contribution of the first woman teacher cum social reformer Mata Savitri Bai Phule should always be remembered by the teacher society - District President


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKd2PS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages