Breaking

Saturday, April 25, 2020

घर पर ही आराध्य देव का पूजन कर मनाया जन्मोत्सव

सर्वब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव शनिवार को विप्रजनों ने घर पर ही मनाया। समाज अध्यक्ष संतोष व्यास, सुनील वोरे, जीवन पाठक, विनोद पंडित व पुरुषोत्तम नागर ने बताया हर साल अक्षय तृतीया पर भगवान का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के साथ शोभायात्रा का आयोजन भी होता है। लेकिन लॉकडाउन व कोरोना से बचाव के लिए घर पर ही पूजन के बाद श्रीराम रक्षा स्त्रोत व श्रीराम स्तुति का पाठ किया। कोरोना महामारी से गांव, देश व समूचे विश्व को निजात दिलाने की प्रार्थना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrated the birth anniversary by worshiping the deity at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S7Ofts

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages