Breaking

Thursday, June 4, 2020

रोटी बैंक ने 69 वें दिन 318 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया

रोटी बैंक के सदस्यों ने लगातार 69वें दिन भी जरूरतमंद और भूखे लोगों के बीच भोजन वितरण किया। रोटी बैंक के सदस्यों ने गुरुवार को 327 लोगों तक पका हुआ भोजन पहुंचाया। ये सभी सदर प्रखंड के खाचा डाबर, दाढ़ा और चतरा नगरपालिका क्षेत्रों में रिक्शा, ठेला, मजदूर, बृद्घ, और जरूरतमंद लोगों के बीच खाना का वितरण किया। भोजन का वितरण सागर शर्मा, दशरथ प्रसाद सोनी, मनोज लाल, अनिल शर्मा, प्रिंस कुमार सोनी, रंजीत अग्रवाल, अरविंद कुमार, बंटी सिन्हा, बिट्टू कुमार, मृत्युंजय प्रजापति, बंटी कुमार, विश्वनाथ सोनी, बैजनाथ यदुवंशी, गोपाल कुमार वर्मा एवं सूरज भूषण शर्मा ने किया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच गरीब और असहाय लोगों को भोजन के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सरकारी स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इस पूण्य कार्य में रोटी बैंक के सदस्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। घर-घर से रोटी जमा कर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य शुरू करने वाला रोटी बैंक के सदस्यों को जिले के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।रोटी बैंक के सदस्य लॉकडाउन से लेकर अब तक जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरण कर रहे हैं। इस कार्य के लिए जिले के लोग रोटी बैंक को आर्थिक मदद कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roti Bank distributed food among 318 people on day 69


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/378pROr

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages