Breaking

Monday, June 1, 2020

कोरोना से बचाने को जानवरों के बेड़े हो रहे सेनिटाइज, जू खुले तो सैलानियों के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क होगा जरूरी

रांची के बिरसा जू, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क जमशेदपुर और जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान बोकारो में नए माहौल में सैलानियों को लुभाने के लिए सुरक्षा के उपाय किये जा रहे हैं। क्योंकि सवाल इन तीनों चिड़ियाघरों में हर साल आने वाले करीब 16 लाख पर्यटकों की सुरक्षा का है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के निर्देश पर देश के सभी चिड़ियाघर 17 मार्च से ही हाई अलर्ट पर हैं। तभी से प्रवेश द्वार से लेकर हर केज और वाइल्डलाइफ एनिमल को भी सेनिटाइज किया जा रहा है। जब जू खुलने शुरू होंगे तो पर्यटकों और पशुओं को भी कैसे कोरोना संक्रमण से महफूज रखा जाए इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ हर सैलानी के लिए मास्क जरूरी होगा। हालांकि जू प्रशासन को सेंटर की गाइडलाइन का इंतजार है, बाकी उसके मुताबिक ही काम होंगे।

नए माहौल में स्वागत... कोरोना से महफूज रखने के लिए हो रहे उपाय

बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक व्यंकटेश्वर लू बताते हैं कि जू कब खुलेगा बताना मुश्किल है। सरकार से अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा के सभी उपाय किये जा रहे हैं। सेनिटाइजेशन रोज ही होता है।

नेहरू पार्क, बोकारो...
यहां एक टाइगर, एक शेर और छह तेंदुआ समेत 28 प्रजाति के 250 से अधिक जानवर हैं। जू संचालक बोकारो स्टील प्लांट के पीआरओ मणिकांत धान ने बताया कि उनके यहां हर सप्ताह सेनिटाइजेशन हो रहा है।
जूलॉजिकल पार्क, टाटा...

यहां पार्क में 3 टाइगर, 5 शेर, 3 तेंदुआ समेत 53 प्रजाति के 400 से अधिक जानवर हैं। पार्क के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती ने बताया कि सुरक्षा के सभी उपाय किये जा रहे हैं। हर सोमवार को सेनिटाइज किया जाता है।

देशभर के जू का हाल

सतर्कता बढ़ा दी गई है। कई स्तर पर सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।
वन्य जीवों को भोजन व पानी सेनिटाइज कर दिया जा रहा है।
कर्मचारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्टाफ को वन्य जीवों से दूरी बनाए रखने को कहा है। स्टाफ कम कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To protect against corona, fleets of animals are becoming sanitized, if Zoo opens, social distance and mask will be necessary for tourists


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ReKsZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages