Breaking

Monday, July 27, 2020

डुमरी में झारखंड आर्मी संगठन ने कपड़ा व्यापारी से 5 लाख की मांगी लेवी, केस

डुमरी के निवासी शैलेश केशरी ने लेवी मांगने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि वर्तमान में नवाडीह चौक में कपड़ा दुकान के पीछे मकान बनवा रहा हूं। 20 जुलाई की सुबह करीबन 8 बजे दुकान खोलकर झाडू लगा रहा था। इसी क्रम में एक कागज गिरा हुआ था जिसको उठा कर देखने के बाद पता चला कि उग्रवादी संगठन झारखण्ड आर्मी का लैटर पैड था। इसमें लाल पेन से लाल सलाम लिखा हुआ था। इसमें मोबाइल नंबर था। उसमें 24 घंटे के अंदर संपर्क करने को कहा गया था। नहीं तो अंजाम बुरा हो सकता है। इस बात को गुप्त रखने की हिदायत दी थी।

21जुलाई को 8 और 9 बजे के आसपास मेरे बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन आया, वह फोन रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद मैसेज आना शुरू हो गया। इसमें 5 लाख रुपए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई । इसके बाद 24 जुलाई को रात 8 बजे के आसपास दुकान के बाहर गोली चलाई। इसकी सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की। लेकिन पुलिस को खोखा नहीं मिला। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में थानेदार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यह स्थानीय बदमाश लोगों की हरकत है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CUv29V

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages