Breaking

Wednesday, July 1, 2020

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 6 दोपहिया वाहन किए गए जब्त

पुलिस अधीक्षक गढ़वा खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव के निर्देशानुसार भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने थाने क्षेत्र के गोदरमाना मुख्य मार्ग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस वाहन चेकिंग अभियान में विशेष रूप से मास्क, हेलमेट, जूता, ट्रिपल लोड एंव वाहन का कागजात चेक किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आज चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में कागजात, हेलमेट, मास्क नहीं पहनने पर छह वाहनों को चलान कर परिवहन विभाग गढ़वा को भेज दिया गया है। साथ साथ यह भी बताया कि डीजीपी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चैकिंग किया जा रहा है। यह आगे भी निरंतर चलता रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BUZW19

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages