
पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचाने के लिएस्पंदन अभियान के तहत खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर में योगा एवं खेल का आयोजन किया गया। योग शिक्षक बी समुंद, मोहन सेनापती द्वारा पुलिस के अधिकारी,कर्मचारियों को योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व एवं उनके फायदे के बारे में बताया। योगाभ्यास के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच सौहाद्रपूर्ण माहौल में खेलों का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने खेल का आनंद लिया। एसपी एमआर अहिरे ने कहा योगा,खेल का जीवन में अपना विशष महत्व है, इससे मन को शांति मिलती है। मानसिक अवसाद, तनाव दूर होता है। हम सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय निकालकर रोजाना योग करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और हम तनावमुक्त रह सकें। खेलों से शरीर फीट और मजबूत रहताहै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WbwHyu
No comments:
Post a Comment