Breaking

Friday, July 10, 2020

नाली निर्माण शुरू, अब सड़क पर नहीं बहेगा पानी

नेशनल हाइवे के वार्ड क्र. 12 के दीनदयाल चौक से देना बैंक के बीच नाली से निकलने वाले गंदा पानी सड़क पर बहने से व्यापारियों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साम व्यापारीगण हमेषा परेशान रहते थे। नेशनल हाइवे में तीन साल पहले नाली का निर्माण किया गया था। इस समस्या को देखते हुए दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। वहीं पार्षद उमा शर्मा व व्यापारियों ने भी एसडीएम एसके वैद्य को समाधान करने गुहार लगाई थी। इसके बाद नेशनल हाइवे के किनारे अस्थाई नाली निर्माण बनाने की स्वीकृति मिलीं। 10 जुलाई को नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसमें जेसीबी मार्ग तोड़कर नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण एजेंसी से जानकारी के अनुसार एनएच के स्वीकृति के बाद पीआरओ द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाली का निर्माण 15 दिवस में होने जानकारी दी गई। व्यापारियों ने कहा कि नाली निर्माण के सप्ताह भर पहले निर्माण का आदेश एसडीएम द्वारा दिया गया था। पहले मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व व्यापारीयो को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। हमेशा नाली का गंदा पानी सड़क के किनारे बहता रहता था। बरसात दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drain construction started, now water will not flow on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iStLAo

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages