जिला प्रशासन इन दिनों मलेरिया मुक्त अभियान चला रही है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर मलेरिया की रोकथाम सम्बन्धी जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की मलेरिया किट से जांच कर उनका उपचार भी कर रहे हैं।
वहीं गीदम शहर से लगे हारम ग्राम पंचायत की हकीकत कुछ और ही है। यहां के मुंडरूपारा निवासी महिला रैमती व 3 साल की बच्ची मंजू की तबीयत काफी दिन से खराब थी। अभी तक इनका इलाज नहीं हो पाया था। जब इसकी सूचना भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को लगी तब कार्यकर्ता दिनेश कौशल, राजेंद्र स्वाई एवं राहुल असरानी उसके घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रैमती के परिवार के सभी सदस्य बीमार थे और बीमारी से बचने के लिए वे झाड़- फूंक करवा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने तत्काल पीड़ित महिला और परिवार के सभी सदस्य को किराए के ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम पहुंचाया। जहां पर जांच के दौरान पीड़ित महिला और बच्चे मलेरिया पॉजिटिव आए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3intIfL






No comments:
Post a Comment