Breaking

Sunday, July 26, 2020

भाजपा ने कारगिल विजय दिवस पर जवानाें काे दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक काे किया सम्मानित

भाजपा कार्यालय में रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बलिदानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व सैनिक राजाराम पांडेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश निरंजन सिन्हा, राजकुमार मद्धेशिया, उमेश कश्यप, कैलाश कश्यप, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष गोपाल दुबे, मीडिया प्रभारी बृजमोहन ठाकुर, अभिमन्यु चौबे आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZLs7P

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages