Breaking

Thursday, August 13, 2020

केओ कॉलेज से करमडीपा रोड पर तीन किमी में 200 गड्ढे, अभाविप ने की धान रोपनी

अभाविप कार्यकर्ताओं ने केओ कॉलेज मुख्य गेट से करमडीपा जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं होने पर विरोध जताते हुए धान रोपनी की। जल्द से जल्द रोड निर्माण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सड़क कई सालों से जर्जर है। बरसात के दिनों में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण जलजमाव हो जाता है। जिसके कारण राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर लगभग 200 गड्ढे अब तालाब का रूप लेने लगे हैं। यदि कोई गंभीर मरीज इस रास्ते से जाए, तो उसकी मृत्यु हो सकती है। 3 किलोमीटर की सड़क जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर के दायरे में है और राष्ट्रीय राजमार्ग 23 और राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को जोड़ती है। यह सड़क एक मिनी बाइपास की तरह है। इस सड़क के बीच आने वाले गांव अब भी विकास की राह जोह रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 pits in three km from KO College on Karamdipa Road, ABVP pushes rice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h8z65D

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages