Breaking

Wednesday, August 26, 2020

मुखिया के पति का घूस लेते वीडियो वायरल मनरेगा योजना में लाभुक से वसूला 3500 रु.

जरही पंचायत के मुखिया सरिता देवी के पति संतोष प्रसाद के द्वारा आम बागवानी मनरेगा योजना में डिमांड पर हस्ताक्षर करने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हुए वीडियो में मुखिया पति संतोष प्रसाद और पंचायत सेवक फौजदार साहू प्रखंड कार्यालय परिसर में आराम फरमाते हुए मूंगफली खा रहे हैं। इस दौरान मनरेगा योजना के लाभुक अमर राम वहां पहुंच जाते हैं।

पहुंचते ही मुखिया पति द्वारा पूर्व में मांगा गया पैसों की मांग की जाती है। मांग करने पर लाभुक काम नहीं होने के डर से अपने पैकेट से 15 सो रुपए निकालकर मुखिया पति को दे देता है। मुखिया पति को 15 सो रुपए कम लगा और पैसों कब की बात कही। तो लाभुक और पैसा बाद में देने की बात कहता है। लाभुक द्वारा दिया गया पैसा मुखिया पति वायरल हुए वीडियो में गिनते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुखिया पति बोल रहे हैं कि यहीं दीजिए हम तो खाद बीज का काम करते हैं कोई भी यहीं समझेगा कि धान बीज का पैसा ले रहें हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jhCuvl

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages