Breaking

Wednesday, August 26, 2020

ओडिशा जाने वाले लोगों से पैसे ले रहे सीमा पर तैनात कर्मचारी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लगातार नए उपाय किए जा रहे हैं। वहीं इस दौरान भी जिले की सीमा पर तैनात कुछ कर्मचारी इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। ये कर्मचारी पड़ोसी राज्यों से जाने वाले मरीजों से पैसे ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दोरनापाल और ओडिशा की सीमा पर सोमवार को देखने को मिला।
ओडिशा के मलकानगिरि जिले के एमवी गांव के 62 और तेलंगाना के 6 लोग तेलंगाना के खम्मम से इलाज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ओडिशा और दोरनापाल की सीमा पर तैनात कर्मचारियों ने गाड़ी को रोका और पास दिखाने को कहा। इसके बाद इन लोगों ने पास दिखाया। इसके बाद कर्मचारियों ने गाड़ी में अधिक सवारी होने की बात कहते हुए क्वारेंटाइन करने की बात कही। दो लोगों के पास पर 6 लोगों के बैठने को लेकर कर्मचारियों ने चार हजार रुपए मांग की लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने इतने पैसे नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें तीन हजार रुपए दिए। पैसे लेने के बाद कर्मचारियों ने गाड़ी को आगे जाने दिया। एसडीएम हिमांचल साहू ने कहा कि कर्मचारियों के द्वारा पैसे लिए जाने की जानकारी मिली है जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jh4rn5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages