Breaking

Wednesday, August 26, 2020

कांडी में निकली दो अर्थियां सोन नदी में अंतिम संस्कार

बीते दिन बिजली की करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले दोनों युवाओं का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। बुधवार की सुबह इनकी शव यात्रा शुरू हुई। नयना बार गांव निवासी राम सुंदर साह के दिवंगत पुत्र जीतेंद्र कुमार गुप्ता की शव यात्रा में करीब डेढ़ सौ लोग शामिल थे। उन की शव यात्रा कांडी स्थित आवास सह घटनास्थल से निकाली गई। सोन नदी के डुमरसोता घाट पर पहुंचते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। मानो दो युवाओं के निधन पर प्रकृति भी आंसू बहा रही हो। उधर पखनाहा गांव से बिजली का करंट लगने से मृत युवक रोहित चौहान की शव यात्रा निकाली गई।

इस शव यात्रा में भी करीब 60 लोग शामिल थे। एक साथ एक ही पाइप को अपने अपने हाथों से पकड़ कर एक साथ मौत के मुंह में चले जाने वाले दोनों युवकों का अंतिम संस्कार एक साथ आजू बाजू में किया गया। जितेंद्र कुमार गुप्ता को मुखाग्नि उसके छोटे भाई मुकेश कुमार गुप्ता ने दी। इस दृश्य को देखने वाली तमाम आंखें एकबारगी बरस पड़ीं। जितेंद्र की शव यात्रा में कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद, सुरेश्वर प्रसाद, वशिष्ठ राम, बाल्मीकि राम, परमेश्वर साहू, योगेंद्र साव, रामचंद्र शाह, प्रदीप प्रसाद, पवन प्रसाद, बैजनाथ राम, शंकर बैठा, विरजन बैठा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two Arthas funeral in Kandi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxyGEv

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages