Breaking

Monday, September 28, 2020

आजादनगर में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम से 152 सिलेंडर बरामद, कुंवर बस्ती में छापेमारी के बाद एमओ के बयान पर दो पर प्राथमिकी

आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड की कुंवर बस्ती में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम में सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग और आजादनगर पुलिस ने छापेमारी की। वहां भाड़े के मकान में अवैध रूप से गैस कटिंग का काम किया जा रहा था।

छापेमारी में 83 घरेलू सिलेंडर और 69 व्यावसायिक सिलेंडर को जब्त किया। कुल 152 खाली व भर्ती सिलेंडर जब्त हुआ। गोदाम से गैस कटिंग करने वाला पाइप भी बरामद किया गया। विभाग की टीम ने छापेमारी के बाद गोदाम को सील कर दिया। मामले में एमओ संतोष कुमार के बयान पर मकान मालिक मून सिटी निवासी मुकेश कुमार तिवारी व अवैध रूप से गोदाम चलाने वाले विजेंद्र सिंह पर केस हुआ है। रॉकी को हिरासत में लिया गया। रॉकी ने कहा कि गोदाम पिता बिजेंद्र चलाते हैं।

एमओ ने कहा-

कुंवर बस्ती में अवैध रूप से गैस गोदाम संचालित होने की सूचना मिली थी। वहां गैस कटिंग किया जाता था। 1200 से 1300 रुपए में सिलेंडर बेचा जा रहा था। गैस कटिंग करने वाले पाइप की बरामदगी से लगता है कि यहां गैस कटिंग का धंधा भी होता था। इसे संचालित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी फरार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
152 cylinders recovered from illegally operated gas godown in Azadnagar, FIR on two statements of MO after raiding Kunwar Basti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mYibpu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages