Breaking

Tuesday, September 29, 2020

सेंट्रिंग लगाने के दौरान गिरकर युवक घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के दुबे मरठीया गांव निवासी शिव कुमार पासवान का पुत्र राजेश पासवान 36वर्ष छत से गिरकर घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव में है। राजेश पासवान सेट्रिंग लगाने का काम कर रहा था।

उसी बीच अचानक पांव फिसल जाने के कारण गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल आसपास के लोग के सहयोग से उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S80kOP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages