Breaking

Friday, September 4, 2020

लॉकडाउन से प्रभावित मजदूर-किसानों को राहत देने में सरकार विफल : झानद

झारखंड नवनिर्माण दल घाघरा प्रखंड समिति की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के तहत झानद किसान मंच के प्रखंड प्रभारी शिवप्रसाद साहू की अध्यक्षता में घाघरा में हुई। इस मौके पर झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लॉकडाउन से प्रभावित मजदूर किसानों व मेहनतकश जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है। यही कारण है कि सरकार घोषित प्रवासी मजदूरों को 2000 नहीं मिला। वहीं किसानों को यूरिया दोगुने दाम पर ब्लैक मार्केट से लेना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ घाघरा में हत्या व आपराधिक घटनाओं का दौर चल रहा है।

कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना संकट से प्रभावित आम लोगों की समस्या को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है। महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के प्रभारी पुष्पा पन्ना ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हेमंत सरकार की कमजोरी है। जतरा टाना भगत की धरती बिशुनपुर अरंगलोया में 14 वर्षीय बच्ची सामूहिक दुष्कर्म की शिकार होती है।वहीं गुमला सहित राज्य के कई हिस्सों में स्कूली बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। जिसके खिलाफ महिला समाज को एकजुट व आंदोलन की तैयारी करने की जरूरत है। तभी महिलाओं का मान-सम्मान, हक -अधिकार बचेगा।

संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा
प्रवासी मजदूरों व सोलर पेयजल टंकी निर्माण में घपला तथा जनसमस्याओं को लेकर 16 सितंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने तथा अलुमिनियम कारखाना निर्माण के लिए 14 सितंबर को जिला मुख्यालय गुमला में आयोजित झानद द्वारा धरना कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा संगठन का विस्तार व मजबूती के लिए ग्राम स्तर तक झारखंड नवनिर्माण दल का संदेश को ले जाने के अलावा कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में झारखंड नवनिर्माण दल किसान मंच के जिला प्रभारी आदित्य सिंह, महिला नेत्री पुष्पा पन्ना, किसान नेता शिवप्रसाद साहू, झानद के मजदूर यूनियन के प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाईक, झानद छात्र युवा मोर्चा के प्रखंड प्रभारी भरत महली, महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की प्रखंड प्रभारी बिलो भगताईन के अलावा भैयाराम भगत, दुलारी देवी मुख्य रूप से भाग लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DwrYBp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages