Breaking

Sunday, September 6, 2020

गुमला में वर्षों से हो रहा बाईपास का निर्माण, अब भी पड़ा है अधूरा

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बाईपास सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि अभी तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है और लॉकडाउन में यातायात के खुलने के बाद गुमला शहर काफी भीड़ भाड़ होता जा रहा है। अगर जल्द से जल्द बाईपास सड़क का निर्माण नहीं होता है, तो कोरोना का प्रकोप गुमला शहर में पूरी तरह से फैल जाएगा। पूर्व छात्र संघ उपसचिव परीक्षित कुमार भगत ने कहा कि बाईपास सड़क का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है। लेकिन अभी तक क सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश सह मंत्री देवेन्द्र लाल उरांव ने कहा कि चुनाव के समय सभी राजनीति पार्टी बाईपास सड़क के निर्माण पर जल्द निर्माण करवाने का वादा करती है। लेकिन चुनाव जितने के बाद भूल जाते हैं। अभाविप गुमला जल्द ही इस विषय को प्रशासन के समक्ष रखेगी। छात्र कार्यकर्ता चेतन केसरी ने कहा कि ऑटो चालक मनमानी तरीके से छात्र-छात्राओं से एवं आम नागरिकों से भाड़ा ले रहे हैं। साथ ही क्षमता से अधिक ऑटो में यात्रियों को भर के बैठाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग संयोजक अनिल साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार सिंह, प्रकाश प्रसाद व प्रदीप उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/331KQkh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages