कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया पंचायत अंतर्गत बढ़की चटनियां गांव में वज्रपात की घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम 4:30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़की चटनिया ग्राम निवासी वृक्ष यादव का पुत्र श्रवण यादव 45 वर्ष अपनी भैंस चराने खेतों की ओर गया था।
इसी दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आकर श्रवण यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक श्रवण यादव अपने पीछे पत्नी एवं तीन पुत्र संजय यादव, अखिलेश यादव तथा मिथिलेश यादव व एक पुत्री मुन्नी को छोड़ गया है। घटनास्थल पर पहुंची कांडी थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHex2x
No comments:
Post a Comment