Breaking

Thursday, September 3, 2020

निबंधित श्रमिकाें काे मिलेगा श्रम विभाग की योजनाओं का फायदा

भरनो प्रखंड के तुरिअम्बा पंचायत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक कृषि लक्ष्मी कुमारी द्वारा बताया गया जो श्रमिक श्रम विभाग में अपना निबंधन कराएं हैं। उन्हें ही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपना निबंधन श्रम विभाग में कराने की अपील की। साथ ही निर्माण श्रमिकों के अलावे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक यथा खेतीहर मजदूर, रिक्शा चालक, सब्जी बिक्रेता आदि से भी निबंधन कराने की अपील की।
वहीं कार्यक्रम के संबोधन में श्रम अधीक्षक ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने बताया भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं यथा सेफ्टी किट योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल आदि योजनाओं की जानकारी के साथ निबंधन की प्रक्रिया एवं पात्रता के विषय में बताया। उन्होंने निर्माण श्रमिकों के अलावा असंगठित श्रमिकों के निबंधन एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही श्रम अधीक्षक द्वारा अपील की गई कि जो भी मजदूर
रोजगार के लिए अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं वे अपना निबंधन श्रम विभाग में अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम के अंतर्गत अपना निबंधन करा कर जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Registered laborers will get benefit of schemes of Labor Department


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F2OwtW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages