Breaking

Saturday, December 26, 2020

रोड पर जमा भीड़ को हटने के लिए हॉर्न बजाने पर मारपीट, आरागेट में हुई मारपीट में बीएसएफ जवान भी घायल, 1 गिरफ्तार

क्रिसमस पर सभी लोग खुशियां मना रहे थे। एक-दूसरे के घर जाकर मिलजुल कर क्रिसमस की मुबारकबाद दे रहे थे। दूसरी ओर, आरागेट स्थित बड़काटोली रणक्षेत्र बना हुआ था। अंधाधुध लाठी और डंडे से बेकसूर ग्रामीणों को पीटा जा रहा था। लहू-लूहान लोग सड़क पर गिरते जा रहे थे। जो भी उस भीड़ में बचाने या समझाने आया, उस पर लाठियां बरस रही थीं। बड़काटोली चीख-चित्कार से गूंज रहा था।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के ही द्वारिका अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को रिम्स ले जाया गया। यह घटना आरागेट बड़काटोली स्थित सरकारी स्कूल के पास बीते शुक्रवार को लगभग 9 बजे घटी। घायल के परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर रांची-पुरुलिया रोड पर उतरे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

डंडे और राॅड से सिर पर किया वार

सड़क जाम कर रहे लोगों को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने समझाया। 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर ग्रामीण सड़क से हटे। प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घायल अनुराग ने कहा कि वह अपने दोस्त अनुप कमल मिंज स्कूटी से घर जा रहा था। बिरिस दुकान के पास भीड़ थी। उसे हटने के लिए उसने हाॅर्न बजाया। इस पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसपर आरागेट खटाल निवासी लक्ष्मण यादव, अरुण यादव, नीरज यादव, संदीप कुमार एवं अन्य दो-तीन लोग डंडा एवं राॅड से उसके सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। इस हमले में रवि एक्का, शनि एक्का, संजय एक्का, अनुप कमल मिंज, समीर एक्का, संदीप एक्का, लीली, मधु, मुकुंद, रीता माधुरी सहित कई लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन-चार लोगों को सिर में गंभीर चोट पहुंची है, जिनकी स्थिति काफी गंभीर है। मारपीट में राजस्थान में पदस्थापित बीएसएफ का जवान संदीप एक्का भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, शनिवार को आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने सड़क जाम कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSF jawan also injured in fighting in Hornat, Aragat to beat crowd gathered on road, 1 arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmQ4ha

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages